फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में युवक की पिटाई से नाराज सपाइयों ने घेरा थाना

Thu, 07 Jan 2016 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के मामले में हिरासत में लिए गए युवक की रोजा थाने में हुई पिटाई और उसे छोड़ने के लिए मोटी रकम मांगने पर नाराज सपाइयों ने जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अगुवाई बृहस्पतिवार शाम सदर बाजार कोतवाली के सामने जमकर हंगामा काटा। बाद में सपा विधायक राजेश यादव भी इस प्रदर्शन में समर्थकों संग शामिल हो गए और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने एवं युवक को रिहा करने की मांग की। करीब तीन घंटे तक चला हंगामेदार प्रदर्शन हिरासत में लिए गए युवक शेरू को मेडिकल कराकर छोड़ने और रोजा थाना प्रभारी के निलंबन के आश्वासन पर थमा।
विज्ञापन

सदर बाजार कोतवाली पर हो रहे हंगामे दौरान सपा जिलाध्यक्ष और नगरपालिका चेयरमैन तनवीर खां ने मीडिया को बताया कि हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ने के लिए करीब तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि चौक कोतवाली पुलिस ने रोजा में गत दिनों हुई एक लूट के मामले में क्षेत्र के मोहल्ला मेहमानशाह निवासी भूरे के बेटे फरहान उर्फ शेरू को तीन दिन पहले अंटा चौराहा के पास से उठा लिया और रोजा पुलिस को सौंप दिया। इसकी जानकारी परिवारवालों को बृहस्पतिवार को हुई। परिवारवाले उसे तीन दिन से उसे तलाश कर रहे थे और बृहस्पतिवार को पता चला कि शेरू थाना सदर बाजार में बंद है। परिवारवाले शेरू से मिले तो पता लगा कि रोजा पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई लगाई जिससे उसे खासी अंदरूनी चोटें आई हैं।
शाम करीब साढ़े पांच बजे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां को परिवारवालों ने इसकी जानकारी दी तो वह कार्यकर्ताओं और शेरू के परिवारजनों के साथ थाना सदर बाजार के गेट पर आ डटे और शेरू को रिहाई और आरोपियों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। इतने में कटरा विधायक भी यहां पहुंचे और आरोपी पुलिस अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ा तो एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी आईपीएस अनुराग वत्स और सीओ सदर अनुराग दर्शन अतिरिक्त पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। रात करीब नौ बजे पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने एवं आरोपों के दायरे में आए पुलिसवालों पर तत्काल कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने पर ही प्रदर्शन रुका। एसपी सिटी राजेश कुमार ने मीडिया को बताया कि रोजा थाना प्रभारी विनोद मिश्रा को निलंबित किया गया है। रात करीब 10 बजे सदर बाजार कोतवाल जेपी तिवारी शेरू को विधिक तौर पर छोड़ने से पहले  मेडिकल कराने को जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें