फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में दो बाबू आपस में भिड़े

Thu, 30 Apr 2015 08:28 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में तैनात दो लिपिकों में बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा किया दोनों हाथापाई पर आमादा हो गए। पुलिस अधिकारियों की सूचना पर सदर पुलिस दोनों बाबुओं को पकड़ कर थाने ले आई। बाद में दोनों का समझौता हो गया।
विज्ञापन

दोपहर अचानक दो बाबुओं में गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। देखते ही देखते कार्यालय में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों हाथापाई पर उतारू हो गया। मामला बिगड़ते देख किसी अधिकारी ने थाना सदर बाजार पुलिस को फोन कर दिया। सदर बाजार पुलिस दोनों को थाने उठा ले गई। बाद में दोनों के बीच थाने में समझौता हो गया। आरोपी बाबुओं ने अपने अधिकारियों से माफी मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें