फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी और एएसपी ने तलाशे क्लू

Thu, 22 Jun 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मजीदापुर के पप्पू श्रीवास्तव हत्याकांड के खुलासा के लिए गुरुवार को एसपी केबी सिंह ने एएसपी के साथ घटना स्थल देखा। इसके बाद कोतवाली प्रभारी से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। 
विज्ञापन

यहां बता दें कि मजीदापुर निवासी पप्पू श्रीवास्तव की पुवायां में हेयर कटिंग की दुकान थी। 18 दिसंबर, 2015 की शाम दुकान बंद कर घर जाते समय पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पप्पू के भाई अनूप ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज सहित कई नेताओं ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने को कहा था, लेकिन सपा सरकार के समय उनकी बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई। 
अनूप ने कुछ समय पूर्व शपथ पत्र देकर गांव के ही तीन लोगों पर चुनावी रंजिश में अपने भाई पप्पू की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला पुराना हो जाने और ठोस सबूत नहीं होने के कारण पुलिस न्यायालय की अनुमति लेकर शपथ पत्र में आरोपित किए गए लोगों का नारको टेस्ट कराने की तैयारी कर रही थी, लेकिन नारको टेस्ट नहीं हो सका। मृतक के परिवार के लोगों ने कई नेताओं से मिलकर घटना का खुलासा कराने में मदद की गुहार की थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। घटना स्थल पर एसपी ने शव मिलने की स्थिति और मौके से बरामद वस्तुओं के बारे में जानकारी लेने के साथ ही अब तक की विवेचना की प्रगति जानी। उन्होंने बताया कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें