एनआईआईटी इंजीनियर की चौथी मंजिल से गिरने से बंगलुरू में मौत हो गई। परिजन प्लेन से शव घर लाएंगे। मूल रूप से कस्बा निवासी 30 वर्षीय विद्याशंकर मिश्र एनआईआईटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर डेवलपर के पद पर बंगलुरू के जसवंतनगर जिले में तैनात थे। उनके पिता अध्यापक राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कालोनी में वह अपने छोटे भाई रिंकू के साथ रहते थे। बुधवार रात वह सोये हुए थे, सुबह उनका शव मोहल्ले वालों ने देखा तब छोटे भाई को जानकारी दी। बंगलुरू पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। परिवार में तीन भाइयों और दो बहनों में वह सबसे बड़े थे। कस्बे के लोगों को जानकारी मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। उनका परिवार मोहम्मदी के ब्रम्हदेव कालोनी में रहता है। शव को कल तक प्लेन से लखनऊ पहुंचने की संभावना है।