फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर लगाया बहन को जलाकर मारने का आरोप

Sun, 22 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी पर बहन को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। युवक के आरोप पर पत्नी ने खुद को बेकसूर बताते हुए उसे फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर पर मामले की जांच कर रही है।नगर निवासी 25 वर्षीय युवती की शादी कुछ दिन पहले तय हुई थी। फरवरी में शादी होनी थी। दस जनवरी को युवती संदिग्ध हालत में जलकर गंभीर घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन तक इलाज के बाद भी युवती की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और 20 जनवरी की रात युवती की मौत हो गई। अस्पताल की ओर से दी गई सूचना के आधार पर बरेली पुलिस ने युवती का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया था। शुक्रवार को युवती का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। रविवार को मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन लोगों ने बहन की शादी अच्छे परिवार में तय की थी और शादी में बड़ी रकम खर्च किए जाने का बजट भी बनाया था। उसकी पत्नी शादी में कम खर्च करने को कह रही थी, इसको लेकर घर में विवाद था। 10 जनवरी को उसकी पत्नी ने उसकी बहन को जला दिया, बाद में बहन की मौत हो गई। युवक ने पुलिस से पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें