फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-एक्टीवेटेड सिम बेचने वाले दो लोगों को जेल

Thu, 07 Jan 2016 09:04 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
छापामारी में 175 प्री-एक्टीवेटेड सिम के साथ पकड़े गए दो लोगों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। छापामारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुए दो लोगों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

कस्बे में प्री-एक्टीवेटेड सिम बेचने वालों के खिलाफ बुधवार को छापामारी अभियान चलाया गया था। इसमें दरोगा इफ्तिखार हुसैन ने टीम के साथ लोहारों वाली गली स्थित सचिन की दुकान पर छापा मारा था। पुलिस ने सचिन के पास से रिलायंस के 16 तथा वोडाफोन के 85 प्री-एक्टिवेटेड सिम बरामद किए थे, जबकि वहीं खड़े गोरखपुर के गांव खजूर निवासी पिंटू उर्फ अंकित कुमार पाठक के पास से एयरटेल के 75 प्री-एक्टिवेटेड सिम बरामद किए थे। छापे दौरान पुलिस के अनुसार इस दौरान वहां खड़े कस्बे के ही एक दुकानदार कामरान 12 तथा एक अन्य दुकानदार अवधेश 14 सिम वहीं फेंककर भाग गए थे। पुलिस के अनुसार यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मचा रहा तथा सिम बेचने वाले अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें