फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में महिला ने पति को लात-घूसों से पीटा

Thu, 07 Jan 2016 09:01 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर मेें बृहस्पतिवार को पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर पत्नी ने पति की लात-घूसों से पिटाई कर दी। माजरा देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने किसी तरह से महिला के चंगुल से उसके पति को बचाया। पीड़ित ने थाना सदर बाजार थाने में तहरीर देकर आरोपी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुवायां क्षेत्र के गांव गौटिया इकघरा में रहने वाले सत्यपाल की वाराणसी के मोहल्ला रामनगर निवासी दयाशंकर भट्ट की बेटी रजनी से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच मतभेद हो गया और दोनों अलग रहने लगे। रजनी ने कोर्ट में भरण पोषण का मुकदमा दायर कर दिया। दोपहर में दोनों कोर्ट में तारीख पर आए थे। कचहरी परिसर में कैंटीन के पास रजनी और सत्यपाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आक्रोशित रजनी ने सत्यपाल पर लात-घूसों से हमला कर दिया। रजनी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। रजनी ने सत्यपाल के हाथ से बैग छीन लिया, जिसमें बैंक की पासबुक, बाइक की चाबी और ड्राइविंग लाइसेंस था। मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ ने पुलिस की मदद से सत्यपाल को बचाया। सत्यपाल ने बताया कि इससे पहले भी रजनी उसके साथ कचहरी परिसर में मारपीट कर चुकी है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें