फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसे युवक और महिला की मौत

Mon, 23 Nov 2015 10:31 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना सदर बाजार क्षेत्र की डबल स्टोरी कॉलोनी में रहने वाले लालाराम की पत्नी 20 वर्षीय निर्मला एक सप्ताह पहले खाना बनाते समय झुलस गई थीं। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं थाना तिलहर क्षेत्र के गांव अजमाबाद बिहारीपुर निवासी 35 वर्षीय सोनपाल शनिवार को ढिबरी गिरने से झुलस गए थे। इलाज के दौरान रविवार की सुबह उन्होंने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद मऊ के थाना कोपागंज क्षेत्र के गांव भांवर कोन निवासी गुलाबचंद्र ने अपनी बेटी निर्मला की शादी चार महीना पहले थाना सदर बाजार क्षेत्र के डबल स्टोरी निवासी लालाराम से की थी। 15 नवंबर को घर में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से निर्मला आग की चपेट में आ गई थीं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह करीब पांच बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतका के मायके वालों के कोई आपत्ति नहीं करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, थाना तिलहर क्षेत्र के गांव अजमाबाद बिहारीपुर निवासी बिहारीलाल के 35 वर्षीय बेटे सोनपाल पर शनिवार की रात ढिबरी गिर गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी सोनवती और एक बेटा व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें