फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मेल में छात्रा से छेड़छाड़

Mon, 15 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिजनों ने रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा
विज्ञापन

जीआरपी ने दो युवकों को लिया हिरासत में
लखनऊ से रोजा पंजाब मेल से आ रही छात्रा से कुछ लोगों ने छेड़छाड़़ कर दी। इसी बीच छात्रा ने मोबाइल पर कॉल करके घर वालों को बुला लिया। स्टेशन पर हंगामा होते देख जीआरपी पहुंच गई और छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रोजा के एक मोहल्ला निवासी छात्रा सोमवार देर रात पंजाब मेल से घर आ रही थी। जिस बोगी में वह सवार थी, उसमें कुछ नवयुवक भी थे। ट्रेन जब हरदोई और रोजा के बीच थी, तभी युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने मोबाइल पर कॉल करके परिजनों को जानकारी दे दी। ट्रेन जब रात पौने दस  बजे रोजा स्टेशन पर पहुंची, तब तक छात्रा के परिजन भी लाठी-डंडा लेकर आ चुके थे। ट्रेन के रुकते ही उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच जीआरपी भी आ गई और दोनों आरोपी युवकों को ट्रेन से उतार लिया गया। आरोपी युवकों से जीआरपी घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें