फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जान बचाने के लिए किया हमला

Fri, 17 Apr 2015 12:10 AM IST
अल्हागंज (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ जलालाबाद अशोक सिंह और एसओ प्रदीप कुमार के सामने दिए बयान में अतुल ने बताया कि उसको पता लग गया था कि उसके पिता के पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर पिता ने उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया। अतुल ने अपने पिता की करनी को मोहल्ले में खोलने की ठान ली। उसी रात उसने अपने पिता को धमकी दी कि वह मोहल्ले के सभी लोगों को यह बात बता देगा। इस पर पिता ने पड़ोस में रहने वाले फूफा सुशील और बुआ उमा को भी घर पर ही बुला लिया। अतुल के अनुसार मां सुमन को भी संबंधों की जानकारी है। अतुल के मुुताबिक रात करीब 12 बजे उसके पिता शराब के नशे में हाथ में तमंचा लिए और फूफा हाथ में चाकू लिए उसके पास आए और कहने लगे की इसको खत्म कर दो, यह ऐसे नहीं मानेगा। तभी वह अचानक चीखा और भागने का प्रयास किया, जिसमें फूफा से टकराकर चाकू उसके हाथ में लग गया। इसके बाद मैंने अपनी जान बचाने के लिए ताबड़तोड़ चाकू चलाए। उसे नहीं पता कि चाकू किसके-किसके लगे।
विज्ञापन


अतुल के किसी और लड़की से संबंध
अतुल की पत्नी सिमरन ने बताया कि उसके पति के कस्बे में ही रहने वाली किसी और लड़की से संबंध थे। अतुल उसी से ही शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी मेरे साथ कर दी। सिमरन ने बताया कि शादी के बाद वह दो बार ही ससुराल में दो-दो दिन रुकी है। इसके बाद वह इंटर के पेपर देने के लिए अपने मायके में ही रही। बीस दिन पहले ही वह अपनी ससुराल आई है। अतुल अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। अतुल ने जो आरोप लगाया है वह बिल्कुल गलत हैं।

पड़ोसी ने बचाई गजेंद्र की जान
पड़ोसी राजू ने बताया कि हमले के बाद गजेंद्र लहूलुहान अवस्था में उनके घर आए थे। गजेंद्र की आंत बाहर निकली हुई थी। राजू ने गजेंद्र की आंत ठीक करके गमछा बांध दिया। जिससे गजेंद्र की जान बच गई। डॉ. संजीव कनौजिया ने बताया कि चाकू लगने से गजेंद्र की आंत बाहर आ गई थी। जिसका आपरेशन हो गया है। अब गजेंद्र की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


अतुल पढ़ाई में काफी तेज  
अतुल कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर में ग्रेट स्कार्ट कॉलेज में इंटर के पेपर दिए थे। इससे पहले हाईस्कूल में उसे 84 प्रतिशत अंक मिले थे। अतुल पढ़ाई में काफी तेज था। परिवार वालों ने अतुल की कम उम्र में शादी कर दी थी।

अतुल के बयानों पर अभी विश्वास नहीं किया जा सकता है। अतुल के पिता को होश आने के बाद उनके बयान लिए जाएंगे। तफ्तीश जारी हैै, जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। आरोपी के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार सिंह, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें