फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Fri, 05 Dec 2014 12:10 AM IST
पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव इनायतपुर स्थित सुखबीर एग्रो एनर्जी (राइस मिल) में बुधवार रात भूसी के ढेर पर ट्रैक्टर पलट जाने से गांव धर्मंगदपुर जप्ती निवासी चालक 22 वर्षीय राहुल मिश्रा की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

राहुल के पिता विनोद मिश्रा पहले से यहां ट्रैक्टर चालक के पद पर नौकरी करते आ रहे हैं। उन्होंने राहुल को भी चालक के पद पर मिल में लगवा लिया था। पिता-पुत्र बुधवार शाम नाइट ड्यूटी के लिए कारखाने आए थे। रात में भूसी हटाते समय हादसा हो गया। राहुल भूसी के ढेर और ट्रैक्टर के बीच दब गया। शोर शराबा होने पर मिल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहुल को बाहर निकाला। उसे पुवायां के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


ममता पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़
पुवायां। गांव धर्मंगदपुर जप्ती निवासी विनोद कुमार बेहद मिलनसार हैं। गांव में सभी लोगों से उनके मधुर संबंध हैं। उनके चार पुत्र-पुत्रियों में राहुल सबसे बड़ा था। विनोद ने परिवार का खर्च चलाने में मदद करने के लिए उसे अपने साथ नौकरी पर लगवा लिया था। हादसे की सूचना से वह बदहवास हो उठे। अस्पताल में पुत्र को मृत घोषित किया गया तो वह सुधबुध ही खो बैठे। राहुल की गर्भवती पत्नी ममता का भी हाल खराब हो गया। जिस परिवार में कुछ दिन बाद बच्चे के होने की खुशी मनाई जानी थी, वहां राहुल की मौत से माहौल मातम में बदल गया। राहुल के दो साल का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें