फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते ट्रकों में भिड़ंत, चार घायल

Wed, 24 Dec 2014 11:57 PM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब नौ बजे घने कोहरे के चलते अल्हागंज थाना क्षेत्र में कटरा-फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव गोरा मोड़ पर दो ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए। इनमें एक हेल्पर की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

बीच रोड पर दोनों ट्रकों के भिड़ने से करीब एक घंटे दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा। इसके बाद पहुंची पुलिस ने रास्ता खुलवाया। इस हादसे में बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र का रहने वाला चालक जफर खां तथा मध्यप्रदेश के थाना सिउनी का हेल्पर धनीराम घायल हो गए। ये लोग आंध्रप्रदेश से सामान लेकर रुद्रपुर जा रहे थे।
वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले इफाकत अली और इसी प्रांत के थाना खिदराबाद में रहने वाले ताज मोहम्मद थे, जो हिमाचल प्रदेश से सामान लेकर मध्य प्रदेश के बिलासपुर जा रहे थे। ताज मोहम्मद को ज्यादा चोटें आई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें