फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने वकील को पीटा, लूटा

Sun, 26 Jul 2015 10:29 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में रहने वाले वकील अलीमउद्दीन की दबंगों ने रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर पिटाई कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें लूट लिया। वकील की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रंगदारी वसूलने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन

अलीमउद्दीन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके दूर के रिश्तेदार अकलीम निवासी गांव पसगवां थाना सेहरामऊ दक्षिणी हाल पता मोहल्ला जियाखेल, मोहसिन निवासी मोहल्ला सिंजई और मोहल्ला अलीजई निवासी सोहेल उर्फ बार्डर जरूरत पड़ने पर लाख-दो लाख रुपये मांग लिया करते थे। जब उन्हें मालूम हुआ कि यह लोग अपराधी और गुंडा किस्म के हैं और पुलिस की टॉप टेन सूची में शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। करीब दस दिन पहले सोहेल का फोन आया और उसने 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी। वकील ने रंगदारी देने से मना कर दिया। वकील के मुताबिक 21 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ वह अपनी कार से घर लौटे। कार गैराज में खड़ी करते समय अकलीम, मोहसिन, सोहेल उर्फ बार्डर चार-पांच अन्य लोगों के साथ असलहा लेकर घुस आए और लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने अपने मोबाइल से पुलिस को फोन करने का प्रयास किया तो दबंगों ने मोबाइल छीन लिया। दबंगों ने कनपटी और सीने पर असलहा रख और पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांगी। दबंगों ने पैंट की जेब से हजारों रुपये लूट लिए। इसके अलावा हाथ में बंधी घड़ी उतार ली। तभी वकील की भाभी नसरीन बेगम ने उन्हें बचाया। आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें