फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का केस

Sun, 26 Jul 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फगवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष नगर में मोहल्ला बेदियां में उदासीन धर्मशाला के कब्जे को लेकर हुए विवाद मेें सिटी पुलिस ने कब्जा करने वालों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल और असलहा एक्ट समेत कई धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



छठी पातशाही के साथ लगती धर्मशाला पर कब्जा करने के प्रयास के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़-फोड़, कब्जे का प्रयास और किसी की जायदाद को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार सुबह एसपी फगवाड़ा अश्वनी कुमार, डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों, सदर थाना प्रभारी डीएसपी सुरभि मरवाहा ने उदासीन धर्मशाला का दौरा किया।



महंत वरिंदर दास के परिवार ने उनसे मुलाकात कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और अपनी जान को खतरा बताया। एसपी फगवाड़ा अश्वनी ने बताया कि दोनों घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर मामले में गिरफ्तारियां की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें