फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक को पीटने में प्रधान के पति सहित चार पर रिपोर्ट

Fri, 14 Apr 2017 12:43 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक से मारपीट के मामले में पुलिस ने भटपुरा रसूलपुर की प्रधान के पति सहित चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे दिन बैंक दोपहर बाद तब खुली, जब जिले से अधिकारी बैंक पहुंचे।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी अनंत कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम चार बजे बैंक में ग्राहकों का कामकाज बंद हो चुका था और बैंक रिकॉर्ड को मेंटेन किया जा रहा था। चैनल में अंदर से ताला पड़ा था। इसी बीच कुछ लोग आए और चैनल खुलवाने की कोशिश की। बैंक प्रबंधक ने चैनल खोलने से मना करा दिया तो ये लोग भड़क गए। शाम को बाइक से शाहजहांपुर लौटते समय पैना हाइडिल के पास बोलेरो से आए लोगों ने बैंक प्रबंधक अंकुर सोनी को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने इस मामले में देर रात भटपुरा रसूलपुर की प्रधान के पति रमजानी और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ एकराय होकर जानलेवा हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद से बैंक कर्मचारी इतना दहशत में रहे कि वे दोपहर तक बैंक  नहीं आए। इससे सैकड़ों उपभोक्ता बैंक के बाहर खड़े रहे। दोपहर बाद लगभग तीन बजे जिले से जब बैंक के अधिकारी आए, तब बैंक खुली।

हमलावरों की तलाश में दबिशें जारी
बैंक प्रबंधक पर जानलेवा हमला करने वाले रमजानी और उसके साथियों की तलाश में पुलिस ने पहले तो गांव में ही छापेमारी की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद उसकी तलाश में कई और स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

 
शातिर अपराधी है रमजानी
रमजानी पुलिस रिकॉर्ड में एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बंधक बनाकर लोगों से मजदूरी कराने आदि के 13 मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष डीसी शर्मा ने बताया कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें