फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री का करीबी करा रहा है धर्मांतरण

Mon, 22 Dec 2014 12:19 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया गांव में धर्मांतरण की कथित योजना का पता लगने के बाद हिंदू संगठन मुखर हो गए हैं। मामले में संगठन के पदाधिकारियों ने अपने स्तर से जांच करने के बाद प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि अफसर जानबूझकर मामला नहीं समझ रहे हैं। यह धर्मांतरण बदले हुए तरीके से कराया जा रहा है। सोमवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन की बैठक के बाद बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि रंजीत नाम का व्यक्ति पहले ही ईसाई धर्म अपना चुका है। अब वही लोगों का धर्मांतरण करा रहा है। जलालाबाद कस्बे में गांव के पूर्व प्रधान मातादीन वर्मा के मकान पर हर रविवार को वह प्रार्थना सभा कराता है। यह चंगाई सभा का नया रूप है। सिंह ने कहा कि अब मिशनरी से जुड़े लोग धर्मांतरण कराने के बाद नाम नहीं बदलवाते हैं। इसलिए रंजीत का नाम अब भी वही है और पूर्व प्रधान मातादीन वर्मा का धर्मांतरण नहीं कराया। सिंह ने कहा कि बीमारी सही होने की बात दिमाग में बैठाकर गुमराह करना भी धर्मांतरण का गलत तरीका है।
सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधान एक राज्यमंत्री का करीबी है, इसलिए भी पुलिस और प्रशासन लीपापोती में लग गया है। बैठक में विहिप के विभाग उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, अंकित कुमार सिंह, बजरंग दल के विभाग संयोजक राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें