ताई की हत्या में नामजद आरोपी लवकुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अज्ञात अन्य दोनों अभियुक्तों के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
मालूम हो कि 20 दिसंबर को गांव खैरीगढ़ निवासी 55 वर्षीय कुंती की उसके भतीजे लवकुश ने उसकी उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने दूसरे भतीजे अखिलेश के साथ दवा लेने सिंगाही जा रही थीं। अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने लवकुश संग दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को कुंती हत्याकांड के मुख्यआरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया है। उधर इस बावत एसओ निघासन बीएल यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य अज्ञात अभियुक्तों का भी पता लगाया जा रहा है। विवेचना के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।