फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रिलायंस के इंजीनियर की मौत

Fri, 17 Apr 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस पॉवर प्रोजेक्ट में डिप्लोमा इंजीनियर पद पर कार्यरत 33 वर्षीय लालजी सिंह यादव की बृहस्पतिवार की दोपहर बाईपास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर के सिकंदरा इलाके में रहने वाले मुलायम सिंह यादव के बेटे लालजी यादव रिलायंस पॉवर प्रोजेक्ट में 2010 से डिप्लोमा इंजीनियर के पद पर कार्य कर रहे थे। लालजी दोपहर में बाइक से जिला अस्पताल दवाई लेने जा रहे थे। बाईपास पर रॉयन स्कूल के सामने पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर लालजी सड़क पर गिर पड़े। किसी राहगीर ने उनके मोबाइल से रिलायंस पॉवर प्लांट में हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे रिलायंस कर्मियों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर इलाज के बाद लालजी ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना पर रिलायंस के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। लालजी के घर कानपुर में सूचना दे दी गई है। लालजी रिलायंस की आवासीय कॉलोनी में रहते थे। लालजी के साथियों के मुताबिक उनकी शादी हो चुकी है, उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें