फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी को बंधक बनाकर आठ महीने किया रेप

Mon, 09 Mar 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर पर आठ महीने तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी 25 जनवरी 2014 को हुई थी। शादी के बाद पति शहर के बाहर नौकरी करने चले गए। इसी दौरान देवर ने कई बार उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें कीं। जिसे उसने नजरंदाज कर दिया। आरोप है कि 25 मार्च 2014 की रात दस बजे देवर ने कमरे में घुसकर उसके साथ रेप किया। अगले दिन उसने देवर की शिकायत जेठ और सास से की, लेकिन ससुराल वालों ने उल्टा उसे ही दोषी ठहरा दिया। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में पति को भी फोन पर बताया, लेकिन उन्होंने भी चुप रहने को कह दिया। इसके बाद देवर ने बंधक बनाकर लगातार आठ महीने तक रेप किया। 19 अक्टूबर 2014 को देवर और ससुराल वालों ने पिटाई करने के बाद मरणासन्न हालत में घर के बाहर निकाल दिया। पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें