फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार

Wed, 24 Dec 2014 12:47 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ गांव के ही युवक ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचार किया। तहरीर देने के बाद पुलिस ने आरोपी का मात्र शांतिभंग में चालान किया। इससे खुन्नस खाए आरोपी ने महिला के घर हमला बोलकर देवर को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति देहरादून में काम करता है। 19 दिसंबर की रात लगभग दो बजे गांव का ही युवक उसके घर घुस आया और तमंचा तानकर धमकी देते हुए दुराचार किया। उसने पुलिस को नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने दुराचार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर आरोपी को पकड़कर शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया।
पुलिस के सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और उसने 22 दिसंबर को उसके घर हमला बोलकर भाई और देवर को पीटकर घायल कर दिया। देवर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने एसपी को पत्र भेजकर दुराचार और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने महिला के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मामूली विवाद के मामले को रंजिशन तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन


किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार
तिलहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री मंगलवार सुबह शौच को जा रही थी। इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे गांव जन्युरी के रहने वाले बलवीर ने उसको पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर रेप किया। शोरशराबा होने पर बलवीर जान से मारने की धमकी देेता हुआ फरार हो गया। कोतवाल रूम सिंह यादव ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें