फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में किशोरी से रेप, आरोपी पकड़ा

Sun, 11 Jan 2015 12:48 AM IST
कांट (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम खेत पर बकरी चराते समय 11 वर्षीय किशोरी के साथ 18 वर्षीय महताब अली ने गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ जबरदस्ती की। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप की धारा और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि किशोरी और उसके पड़ोस में रहने वाला महताब दोनों खेत पर बकरी चरा रहे थे। इसी बीच महताब उसे जबरन पड़ोस के एक गन्ने के खेत में खींच ले गया और वहां बलात्कार किया। किशोरी के चिल्लाने पर उसका बड़ा भाई खेत पर पहुंच गया, जिसे देखकर आरोपी भाग गया। किशोरी को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद किशोरी की हालत में सुधार है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी महताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पहले महताब की उम्र को लेकर संशय में रही, मगर बाद में उसे बालिग होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें