फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां के युवक ने लखनऊ में की प्रेमिका की हत्या

Sun, 26 Jun 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां के एक युवक ने शनिवार को लखनऊ में प्रेमिका को घर बुलाकर गोली मारकर हत्या करने वाले प्रेमी को रविववार को लखनऊ पुलिस ने आरोपी को शाहजहांपुर में कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुवायां के मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी 20 वर्षीय सुमित भारद्वाज अपनी मां उर्मिला भारद्वाज के साथ लखनऊ के मोहल्ला जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर सी खरगापुर कॉलानी में किराए के मकान में रहता था। सुमित बीए की पढ़ाई करने के साथ ही लखनऊ में ही एक दुकान पर नौकरी करता था। सुमित की मां उर्मिला भारद्वाज बीमार रहती हैं। सुमित के पड़ोस में रहने वाली 19 वर्षीय पूजा सुमित के घर आकर खाना आदि बना देती थी। इस बीच सुमित और पूजा के बीच प्रेम की पीगे बढ़ने लगीं। जानकारी मिलने पर पूजा के परिवार के लोगों ने उसकी शादी सीतापुर जनपद के सिंधौली कसबा निवासी मुकेश कुमार से तय कर दी। सात जुलाई को शादी होनी थी। पूजा के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। प्रेमिका की शादी की जानकारी हुई तो सुमित खफा रहने लगा। पूजा की मां रामकली उर्फ यासमीन और पिता शकील शनिवार सुबह बाहर गए थे। पूजा की बहन 10 वर्षीय तमन्ना 10 और छह वर्षीय तरन्नुम घर पर थी। दोपहर करीब 12 बजे पूजा मोबाइल का चार्जर लेने के बहाने सुमित के घर आ गई। करीब एक घंटे तक पूजा नहीं लौटी तो तमन्ना उसे ढूंढ़ते हुए सुमित के घर चली गई। यहां सुमित की मां उर्मिला बरामदे में पलंग डालकर सो रही थी, जबकि कमरा भीतर से बंद था। एक दो बार उसने बहन को पुकारा। इसके बाद कोई प्रतिक्रिया न होने पर वह लौट गई। कुछ देर बाद मोहल्ले की जाकरून उधर से गुजरी तो सुमित के कमरे से खून बहकर बरामदे में फैला देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने उर्मिला को जगाया। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोलते ही भीतर का नजारा देखकर हड़कंप मच गया। पूजा तख्त के नीचे खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सिर पर गहरे जख्म थे। मोहल्ले के लोगों ने उसे बाहर लाकर बरामदे में लिटा दिया और पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में पूजा को ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर मोहल्ले के लोगों ने उर्मिला देवी को घेर लिया और जमकर मारपीट की। पुलिस ने बमुश्किल उसे बचाकर थाने भिजवाया। जानकीपुरम एसओ गोपाल यादव ने बताया कि मृतका की मां की ओर से सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


ऐसे दबोचा गया सुमित
पुवायां। पूजा की हत्या करने के बाद लखनऊ से भागा सुमित पुवायां आ गया। लखनऊ पुलिस ने सुमित के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन पुवायां मिली। इसके बाद एसआई कमलेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम पुवायां आ धमकी और सुमित के घर दबिश दी, लेकिन हत्या की जानकारी होते ही सुमित का पिता हरिओम भारद्वाज घर में ताला लगाकर परिवार के लोगों सहित भाग चुका था। पुलिस ने सुमित के दो चाचा सहित परिवार के अन्य लोगों को पुवायां पुलिस की मदद से पकड़ लिया। रविवार को सुमित की लोकेशन शाहजहांपुर मिली। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से सुमित से बात कर लखनऊ पुलिस ने उसे शाहजहांपुर में कचहरी के पास से धर दबोचा। पुलिस सुमित को लखनऊ ले गई है। सुमित के परिवार वालों को छोड़ दिया गया है।

सुमित की मां की सेवा करते हो गया इश्क
पुवायां। पूजा के पिता राजाराम गौतम निशातगंज में रहकर रिक्शा चलाते हैं। रामकली से राजाराम के बेटा राहुल 22, बेटी पूजा व बेटा रोहित 16 है। 13 साल पहले रामकली ने पति को छोड़ दिया और यासमीन बनकर शकील के घर आ गई। पूजा को वह अपने साथ ही ले आई थी। शकील से भी उसके दो बेटियां हैं। वह लोगों के घरों में चौका बर्तन का काम करती है। पूजा और सुमित के पड़ोसियों ने बताया कि सुमित डेढ़ माह पहले ही लखनऊ आया था। वह एक दुकान में काम करने के साथ बीए की पढ़ाई कर रहा है। सुमित की मां की देखभाल करने के बहाने आने जाने के दौरान सुमित और पूजा में प्रेम संबंध हो गए। मोहल्ले वालों  का कहना है कि शनिवार को दोनों के बीच बंद कमरे में झगड़ा हुआ। सुमित चाहता था कि पूजा शादी से इंकार कर उसके साथ रहे। विवाद बढ़ने पर सुमित ने पूजा को गोली मार दी और सिलबट्टे से सिर कुचलकर कमरे का दरवाजा बाहर से बंदकर भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें