फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 लाख की अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
रुद्रपुर में शनिवार देर रात्रि पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला को संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा, पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और तलाशी में महिला के पर्स से 4.40 ग्राम अफीम बरामद हुई। अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 26 लाख रुपये बताई जा रही है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार रात चौकी रम्पुरा प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी, एसआई कमलेश भट्ट, शाहिद हुसैन, संजीव चौधरी रामपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ब्लाक रोड पर एक महिला संदिग्ध घूमती नजर आई और पुलिस जैसे ही उसके नजदीक पहुंची। तभी महिला पुलिस को देख इधर-उधर छिपने लगी।

पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह जिला बरेली के इज्जतनगर की निवासी है और उसका नाम गीता है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि महिला से 4.40ग्राम अफीम बरामद हुई है। उसकी कीमत भारत में लाखों है।
विज्ञापन


जब कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 26 लाख से अधिक है। महिला से पूछताछ की जा रही है। वह किसके लिए अफीम लाने का काम करती है। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में इस कारोबार में लिप्त लोगों की भी जांच की रही है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें