नाबालिग भाइयों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध करने वाले परौर एसओ को उपजिला मजिस्ट्रेट की अदालत से नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है। उपजिला मजिस्ट्रेट की ओर से एसओ परौर को जारी किए गए नोटिस में पूछा गया है कि आखिर किस स्थिति में इन अवयस्कों के खिलाफ 110जी के तहत कार्रवाई की गई। मालूम हो कि परौर क्षत्र के गांव खजुरी निवासी एक व्यक्ति के नाबालिग पुत्रों के खिलाफ परौर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर इन दोनों को गुंडा एक्ट में निरूद्ध कर दिया था। पांच दिन पहले उपजिला मजिस्ट्रेट के यहां पेश होने आये इन दोनों भाइयों के मामले की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।