फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा 

Wed, 24 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना मदनापुर पुलिस ने मंगलवार की रात पुलिस चौकी बुरुआ के पास चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक में 42 पशु बरामद हुए, इसमें तीन मौत हो चुकी थी। पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे एसआई वीरपाल सिंह, रामभरोसे और कांस्टेबल नरेंद्र आदि के साथ रात गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जलालाबाद की तरफ से पशुओं से भरा एक ट्रक आ रहा है। पुलिस टीम ने बरुआ चौकी के पास घेराबंदी कर ली। पशु तस्कर पुलिस टीम को देखकर ट्रक से कूदकर भाग गए। मौके पर पहुंची टीम ने ट्रक की तलाशी ली, जिसमें 42 पशु बरामद हुए। पशु इतनी बुरी तरह से ट्रक में ठूसे गए थे कि जिसमें तीन पशुओं की मौत हो गई। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया। जीवित पशुओं को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें