फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रदीप मिश्रा भी पुलिस के घेरे में

Mon, 03 Aug 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की बिटिया से दुराचार के मामले में जेल में बंद आसाराम के पक्ष में गवाह तोडने या उनका सफाया करने की योजना के क्रम में गवाह कृपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को जांच के दायरे में लिया है। बिटिया के घर की रेकी करने के मामले में गत दिसंबर माह में गिरफ्तार हो चुके प्रदीप मिश्रा को रविवार को गाजियाबाद से पुलिस यहां पूछताछ के लिए ले आई है।
विज्ञापन

साथ ही मूल रूप से अमेठी निवासी आसाराम के दिल्ली आश्रम में सेवादार सुनील उपाध्याय को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कृपाल की हत्या में नारायण के साथ इनके सहयोगी रूप में शामिल रहने की आशंका है। इस बीच पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने पर कृपाल की हत्या कराने वाला आसाराम का सेवादार नारायण पांडेय रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल में दाखिल करा दिया गया। पुलिस की टीमें इसे लेकर जोधपुर, अहमदाबाद, लखनऊ और दिल्ली गई थीं। इसकी निशानदेही पर कृपाल की हत्या की साजिश रचने वाले संजय, राघव और अर्जुन के कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। इस बीच गाजियाबाद से इसके साथी प्रदीप मिश्रा का सुराग लगा तो उसे पूछताछ के लिए साथ ले आई। वह नारायण के साथ पीड़िता के पिता को कई बार मुकदमा वापस लेने के लिए प्रलोभन देने शाहजहांपुर आ चुका है। इन दोनों पीड़िता के घर की कई बार रेकी थी और गत 10 दिसंबर पीड़िता के घर के पास से गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें