फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास में शिक्षक के बंद घर से लाखों की चोरी

Mon, 03 Aug 2015 12:02 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ स्थित आवास कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक ओमकांत दीक्षित के बंद घर को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाकर लाखों के जेवर और नगदी उड़ा लिए। चोरी की घटना से कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। इनका कहना है कि कालोनी में खुलेआम जुआ होता है। शिकायत करने पर पुलिस जुआरियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन

कांट क्षेत्र के गांव गुरुगवां में रहने वाले ओमकांत दीक्षित क्षेत्र के गांव जरावन के जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक हैं। पिछले दिनों गांव उनके पिता की मौत हो गई थी। शनिवार को उनका दसवां संस्कार था। ओमकांत परिवार के साथ घर में ताला डालकर गांव चले गए थे। रविवार की का दिन में तीन बजे पड़ोसियों ने ओमकांत के दरवाजे पर लगा ताला टूटा देखा तो उन्हें इसकी सूचना दी। घर पहुंचे ओमकांत ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर कमरों का ताला तोड़कर अलमारी से चार तोले की दो सोने की चेन, छह अंगूठी, एक मंगलसूत्र और पैडिंल, एक जोड़ी जुमकी, 20 हजार रुपये नगद और एक एलसीडी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। ओमकांत ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

जुआ होने से कॉलोनी वासियों में रोष
कालोनी वासियों के मुताबिक कालोनी में दिनरात जुआ खेला जाता है। जिसकी कई बार पुलिस में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस जुआरियों पर नकेल नहीं कस पा रही है। जुआरियों की वजह से कॉलोनी में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें