फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर परियोजना के ठेकेदार से लूट, फायरिंग

Sat, 14 Nov 2015 11:18 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉवर परियोजना के एक ठेकेदार से शनिवार शाम को आधा दर्जन लोगों ने असलहों के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर फायरिंग की। इस मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मामले के मूल में पैसों के लेनदेन का विवाद और मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन

पॉवर परियोजना में परगट सिंह रंधावा इलेक्ट्किल्स के ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने वर्करों को पेमेंट देने के लिए परियोजना के अंदर गए थे। वापस आने पर उनके पास डेढ़ लाख रुपये बचे। इसको शहर के एक व्यवसायी को पेमेंट करने जा रहे थे कि तभी परियोजना के गेट के सामने आधा दर्जन सशस्त्र लोगों ने उनको रोक लिया और मारपीट पर उतारू हो गए एवं इनसे डेढ़ लाख रुपये से लूटने के बाद धमकाने के लिए फायरिंग भी की । उन्होंने इस मामले में दो को नामजद करते हुए आधा दर्जन लोगों के खिलाफ  हत्या के प्रयास और लूट की तहरीर दी है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

परियोजना गेट पर परगट सिंह के साथ मारपीट की घटना संज्ञान में आई है। दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन और परियोजना में लोगों को नौकरी देने में विवाद होना बताया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। लूट की घटना बढ़ा चढ़ाकर बताई जा रही है। --नरेंद्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक आरसी मिशन थाना।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के बाद दूसरे पक्ष ने लगाया लूट का आरोप
रोजा। शनिवार देर शाम राजमार्ग पर बाइक सवार विवाहिता के साथ छेड़छाड़ के बाद 48 हजार की लूट की घटना को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक का हाथ टूट गया। इस घटना के बाद दोनों पक्ष रोजा थाने में जुुटे। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी सोनू का आरोप है कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराकर बाइक से महोली से रोजा आ रहा था, तभी जमुका गांव के पास दो लोगो ने उसकी पत्नी को देखकर अश्लील फब्तियां कसीं और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं जमुका गांव के मन्ने उर्फ मनोज का कहना है कि इन युवकों ने उसके पास से मारपीट कर 48 हजार की नगदी लूट ली है, जिससे उसका एक हाथ टूट गया।

राजमार्ग में दोनो लोगों के छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था। जमुका गांव के पास मारपीट भी हुई है। लूट की घटना के बारे में मौके पर पुलिस भेज कर तस्दीक कराई जा रही है। फिलहाल चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
-रामनरेश चौधरी, प्रभारी निरीक्षक,रोजा थाना।

पचास हजार लूट के तीन आरोपी धरे
परौर (ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव उल्हैता नगला निवासी बिजनेश के साथ हुई 10 नवंबर को हुई 50 हजार रुपये लूट का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। इस लूट में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 27 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।   
शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने गनेशपुर धर्मपुर निवासी धर्मेंद्र, धंजी नगला निवासी देवेंद्र और परौर थाना के गांव आंवला निवासी भूरा यादव को धर्मपुर गणेशपुर के बीच नाला की पुलिया से गिरफ्तार किया है।  
बता दें कि क्षेत्र के गांव उल्हैता नगला निवासी बिजनेश ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह और गनेशपुर धर्मपुर निवासी धर्मेंद्र 10 नवंबर की शाम कलान से मिट्टी ढुलाई के लिए 50 हजार रुपये लेकर आ रहा था। शाम करीब सात बजे यह लोग देवहड़ा व पनगाह नगला के बीच पहुंचे ही थे तो धर्मेंद्र ने अपनी बाइक रोक दी। वहीं पर पहले से घात लगाए बैठे कलान थाना के गांव हथिनी निवासी पप्पू यादव, धंजी नगला निवासी देवेंद्र यादव, थाना परौर के गांव आंवला निवासी भूरा यादव ने उसे रोक लिया। इन लोगों ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकालकर भाग निकल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें