फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिश के बहाने सोना घिसने का आरोप

Sat, 13 Jun 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर में शनिवार दोपहर दो युवक जेवरों और बर्तनों को चमकाने की आवाज लगा रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने अपनी सोने की अंगूठी की सफाई कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी अंगूठी से दोनों युवकों ने सोना घिस लिया, जिससे उसका वजन कम हो गया। यह सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए और दोनों युवकों की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को बचाया और थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक किसी ने युवकों के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बिहार के जिला पुनिया में बरहारा कोठी क्षेत्र में रहने वाले सिंटू कुमार और विपिन गांव और शहर में घूम-घूम बर्तनों को केमिकल से सफाई करने का काम करते हैं। शुक्रवार को दोनों चिनौर गांव में गए थे। वहां एक महिला ने दोनों को सोने की अंगूठी साफ करने के लिए दी। जब दोनों ने अंगूठी वापस की तो महिला ने आरोप लगाया कि उसकी अंगूठी का वजन कम हो गया। यह सुनकर मौके पर इकट्ठे हुुए ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। बुरी तरह से पिटने के बाद दोनों बेहोशी का नाटक करके जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद ग्रामीण घबरा गए और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों उठकर खड़े हो गए। पुलिस छानबीन के बाद दोनों को थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ देर शाम तक तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें