फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बंद मिलने से सनसनी, पुलिस ने तोड़ा ताला

Sun, 14 Dec 2014 12:28 AM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला सुभाषनगर में रहने वाले प्रधानाध्यापक रामआसरे यादव के मकान में पांच दिन से ताला पड़ा देखकर मोहल्ले के लोगों ने शनिवार को पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, जिसमें पता चला कि प्रधानाध्यापक परिवार के साथ अपने गांव गए हुए हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से आजमगढ़ जिले के रहने वाले यादव रोजा क्षेत्र के गांव कन्हऊ चक के प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। उनके साथ पत्नी वंदना यादव, 13 साल की बेटी दिव्या और 15 साल का बेटा विशाल रहता है। पिछले पांच दिन से मकान बंद देखकर शनिवार को मोहल्ले के लोग उनके घर के सामने जुट गए।
सुभाषनगर के वार्ड मेंबर नवनीत सक्सेना उर्फ विनय ने यह जानकारी थाना सदर बाजार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मकान की लॉबी में खड़ी बाइक में चाबियों का गुच्छा लटका मिल गया। बाहर इस तरह गुच्छा मिलने पर पुलिस सकते में आ गई। आनन-फानन में मकान के सारे कमरे खोले गए। तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ भी गड़बड़ नहीं मिला।
विज्ञापन

इस बीच मोहल्ले के लोगों ने यादव से बात करने की कोशिश की मगर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। देर शाम मोहल्ले में रहने वाले रामआसरे के दोस्त रामजी तिवारी ने उनके गांव में रहने वाले अन्य परिचित के माध्यम से बात की तो पता चला कि वह परिवार के साथ गांव में सकुशल हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने नवनीत सक्सेना को मकान की चाबी देकर उसकी सुरक्षा करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें