फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2016 08:00 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम कांशीराम कॉलोनी के पास गुजरने वाली नहर के पास से दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इनके पास से दो तमंचे, कारतूस, खोखे और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कांशीराम कॉलोनी के पास गुजरने वाली नहर के पास दो शातिर अपराधी कोई वारदात करने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने नहर के आसपास घेराबंदी कर ली। दोनों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। पकड़े गया स्पर्श कुमार उर्फ चंपू मोहल्ला वर्कजई का रहने वाला है। दूसरा उसी के मोहल्ले का शुभम सक्सेना है। चंपू के खिलाफ कोतवाली में हत्या, जानलेवा हमले, चोरी, गैंगस्टर, गुंडाएक्ट के करीब आठ मुकदम दर्ज है। वहीं शुभम के खिलाफ चार मुकदमे मेें दर्ज है। दोनों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, आर्म्स एक्ट और चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने में धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। चंपू पिछले सप्ताह ही जेल से छूटकर आया था। उसने इसी बीच कोतवाली क्षेत्र में कई बार फायरिंग करके दहशत फैलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें