फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था को प्रशासन सजग

Mon, 13 Jul 2015 11:43 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी ईद और श्रवाण मास में कावड़ यात्राओं के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन व पुलिस के अधिकारी सजग हो गए हैं। डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने सोमवार को विकास भवन सभागार में पीस कमेटी के सदस्यों सहित धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके उन्हें शांति व्यवस्था की तैयारियों का विवरण दिया। साथ ही इस मौके पर अमन-चैन बरकरार रखने के लिए उनसे भरपूर सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन

विभिन्न थानों से आए पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा गंदगी की समस्या बताए जाने पर डीएम ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को इस ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को गांवों की सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि मस्जिदों के आसपास गंदगी नहीं रहनी चाहिए। डीएम ने सुअर पालकों को अपने पशु दो दिन बाड़ों में बंद रखने को संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
एसपी बबलू कुमार ने थानाध्यक्षों को जुमा अलविदा और ईद की नमाज के सभी संभावित स्थलों का पहले से मुआयना करने और अपने क्षेत्रों में कोई नई परंपरा नहीं पड़ने देने के निर्देश दिए। जहां मंदिर-मस्जिद नजदीक हों, वहां थानाध्यक्ष बैरीकेडिंग कराएं। नमाज स्थलों पर पशुओं की पहुंच रोकने को बावर्दी कर्मचारियों के साथ सादे कपड़ों में भी ड्यूटी लगाई जाएगी। बैठक में एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, एएसपी सिटी राजेश कुमार, एएसपी ग्रामीण आशाराम, सभी एसडीएम, सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें