फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल को लेकर हुए विवाद में फायरिंग

Wed, 12 Aug 2015 11:27 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में अशफाक नगर पुलिस चौकी के सामने एक मोबाइल शॉप पर बुधवार को दिनदहाड़े दबंगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट की। विरोध करने पर हमलावरों ने दुकान मालिक का पीट दिया। दबंगों ने दुकान के सामने जमकर फायरिंग की। फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। हमलावर हवा में तमंचे लहराते हुए बाइक पर सवार होकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार की निशानदेही पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मोबाइल शॉप मालिक ने थाना सदर बाजार में तहरीर दे दी गई।
विज्ञापन

मोहल्ला तरीन जलालनगर में रहने वाले राशन कोटेदार सफी अहमद के बेटे सन्नी अहमद की घर के बाहर दुकान में मोबाइल शॉप है। सन्नी ने बताया कि करीब आठ महीना पहले मोहल्ला पक्का कुआं में रहने वाले कैफी ने उसकी दुकान से एक मोबाइल उधार में लिया था। सन्नी के कई बार तगादा करने पर कैफी ने टुकड़ों में रुपये दिए। इसके बाद भी सन्नी के कैफी पर 11 सौ रुपये बाकी रह गए थे। सोमवार की रात रेलवे स्टेशन पर सन्नी ने कैफी से रुपये मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया। कैफी ने सन्नी को देख लेने की धमकी दी थी। बुधवार को दिन में करीब दो बजे सन्नी दुकान पर बैठा हुआ था, तभी तीन-चार बाइक पर सात-आठ लड़के आए और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। सन्नी के विरोध करने पर हमलावरों ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। हमलावरों ने दुकान के गल्ले में रखे करीब तीस हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। हमलावरों ने दहशत फैलाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को दुकान के अंदर एक कारतूस बरामद हुआ। देर रात कैफी और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।


मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरी
मझिगवां/पुवायां। गांव बिलंदापुर निवासी पंकज वर्मा की मझिगवां बस स्टैंड के पास बाला जी मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 34 सौ रुपये, इंनवर्टर, दस मोबाइल, बैटरी, पंखा, चार्जर सहित तमाम सामान चुरा लिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे पंकज ने दुकान के ताले टूटे देखे तो चोरी का पता चल सका। पंकज ने पुवायां जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया, लेकिन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें