फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक की लाश मिली

Tue, 04 Jul 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से गायब युवक का शव सोमवार को शारदा नहर से बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

गांव नवादा ढाह निवासी 28 वर्षीय विजयपाल धान की रोपाई का ठेका लेते थे। पिता रामभरोसे ने बताया कि एक जुलाई को गांव के ही चार लोग विजयपाल को पीलीभीत के सिद्ध बाबा स्थान पर जाने की बात कहकर साथ ले गए थे। इसके बाद विजयपाल घर नहीं पहुंचा। विजयपाल को ले जाने वाले भी सही बात नहीं बता रहे थे।
 रविवार को पूरे दिन विजयपाल की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार दोपहर बाद विजयपाल का शव शारदा नहर में बंडा थाना क्षेत्र के भांवी पुल के पास झाड़ियों में फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें