फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन से यात्री का मोबाइल झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दिल्ली से नरवाना जा रही पैसेंजर ट्रेन में उचाना रेलवे स्टेशन पर झपटमार ने एक यात्री का मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने यात्री की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज किया है। हरिनगर नरवाना निवासी आसुतीय ने रेलवे पुलिस का दी शिकायत में बताया कि वह अपने मां को लेकर दिल्ली से पैसेंजर ट्रेन से नरवाना के लिए रवाना हुए थे। ट्रेन उचाना रेलवे स्टेशन से आगे रवाना हुई, इसी दौरान रेलवे स्टेशन के खेतों की तरफ से अचानक एक खिड़की से हाथ आया और उसका मोबाइल झपट लिया। उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक ट्रेन स्पीड पकड़ चुकी थी। नरवाना पहुंचकर मोबाइल झपटने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पैसेंजर ट्रेन से यात्री का मोबाइल झपटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें