मदनापुर रोड पर शनिवार की शाम ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार
22 वषीय अर्चना की मौत हो गई, जबकि उसका पति हरिकांत घायल हो गया। दोनों की
12 दिन पहले ही शादी हुई थी।
पुवायां क्षेत्र के गांव चठिया में रहने
वाले हरिकांत की दो दिसंबर को बिलसंडा (पीलीभीत) की रहने वाली अर्चना से
शादी हुई थी। शनिवार को हरिकांत बाइक से पत्नी अर्चना के साथ मदनापुर
क्षेत्र के गांव नगरिया में रहने वाले अपने साढ़ू ब्रिजेश के घर जा रहे थे।
मदनापुर-बुधवाना रोड पर बरूआ गांव के पास उनकी बाइक सुखनिया पुलिया पर
सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई।
हादसे में अर्चना की
मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरिकांत मामूली रूप से घायल हो गए। चालक मौके
से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, बिलसंडा संवाददाता के अनुसार
किसान सेवा सहकारी समिति के पूर्व निदेशक एवं नगर के मोहल्ला हाथीखाना
निवासी ओमप्रकाश नागर ने बताया कि शनिवार को दामाद हरिकांत पुत्री अर्चना
के साथ शाहजहांपुर के थाना गढ़िया रंगीन के गांव नगरिया निजामपुर बाइक से
जा रहे थे।
मदनापुर थाने से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हरिकांत की
बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अर्चना बाइक से गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के
नीचे आ गई और उसकी कुचल कर मौत हो गई।
ट्रेन से गिरकर युवक की जान
गईःशाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में डॉट वाले पुल के पास रेलवे लाइन
पर 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है।
पुलिस के मुताबिक युवक ने भूरे
रंग की जैकेट पहने रखी है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई।