फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने तीन लोगों को लूटा

Sat, 18 Mar 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिटाई करने के बाद तीनों को बांधकर खेत में डाला
विज्ञापन

एरक वाहन आ जाने पर बाइक छोड़कर भागे
पुलिस ने मामला रफा दफा किया, नहीं लिखी रिपोर्ट
नकाबपोश बदमाशों ने तीन लोगों से लूटपाट करने के बाद उन्हें बांधकर डाल दिया और फरार हो गए। सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
नगर के मोहल्ला रायटोला निवासी सुत्तन सिंह शुक्रवार को किसी काम से रठिया गए थे। रात लगभग आठ बजे वापस घर लौटते समय गांव रसवां कलां के पास आठ नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बाइक, मोबाइल, पांच सौ रुपये लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने सुत्तन सिंह की जमकर पिटाई की औैर बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया। 
कुछ देर बाद गांव रायपुर के फेरूलाल और उनके साले बंडा के गांव चित्तरपुर निवासी रामनाथ के साथ खुटार से घर जाते समय बदमाशों ने रोक लिया। फेरूलाल के पास से बाइक, 1550 रुपये, रामनाथ से ढाई सौ रुपये लूटने के बाद बदमाशों ने उन्हें भी गन्ने के खेत में बांधकर डाल दिया। बदमाश दोनों बाइक लेकर चले तो आगे से किसी चार पहिया वाहन की हेडलाइट देख बाइक छोड़कर भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सुत्तन सिंह ने अपने को किसी तरह से बंधन मुक्त किया और राहगीर को रोक कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल से कुछ दूर दोनों बाइक मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ितों को बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही टरका दिया। लूट की घटना से गांव रसवां कलां के लोगों में भय व्याप्त है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि 75 रुपये छीने गए थे। किसी के तहरीर नहीं देने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित बाइक खुद ही छोड़कर भाग निकले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें