कहासुनी के बाद एक मस्जिद के इमाम से हाथापाई करने पर बवाल खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति कंट्रोल की। इमाम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौते के बाद मामला रफा.दफा कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला जेरबरगद मस्जिद के इमाम रुवैद हाफिज़ का आरोप है कि गुरुवार की शाम मस्जिद के मुतवल्ली रहे मोहल्ला घेरचौबा निवासी सईद तथा उनके बेटे फैसल अपने मोहल्ले में ही उन्हें घेरकर गाली गलोज करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद मोहल्ले में तमाम लोग इकट्ठे हो गए । इमाम से हुई मारपीट की खबर से मोहल्ले में तनाव फैल गया । सूचना पर मोहल्ले में पुलिस बल पहुंच गया तत्काल स्थिति को कंट्रोल किया गया देर रात मस्जिद के इमाम हाफिज की ओर से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
देर रात हुई घटना को लेकर सुबह थाने पर इमाम के समर्थन में तमाम मुस्लिम भाई थाने पहुंच गए। इस वीच थाने पर मौजूद इमाम हाफिज ने बताया कि आरोपी सईद पिछले चार साल से मस्जिद के मुतवल्ली चले आ रहे थे आरोप है कि उन्होंने मस्जिद में कुछ गड़बड़ियां की जिसकी वजह से मोहल्ले के लोगों और नमाजियों ने उन्हें मस्जिद से हटा दिया । मस्जिद से हटाए जाने को लेकर वह मुझसे बुराई मानते हैं तथा आए दिन गाली गलोज करते रहते हैं। बीती शाम उन्होंने तथा उनके पुत्र फैसल ने उन्हे पकड़ लिया तथा गाली गलोज करते हुए मारपीट कर दी।
घटना को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि आरोपी सईद मस्जिद के मुतवल्ली रहे इस दौरान उन्होंने चंदा आदि से धन एकत्र करके मस्जिद का निर्माण कराया बाद में कमेटी के लोगों से कुछ विवाद होने के कारण उन्हें हटा दिया गया। मस्जिद से हटाए जाने को लेकर उनमे नाराजगी है। कुछ कहासुनी होने पर मारपीट की घटना हुई। उधर समाचार लिखे जाने तक कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि इमाम की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो जाने के बाद मामला रफा.दफा कर दिया गया है।