फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला फूंकने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Apr 2015 11:11 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार के सामने शुक्रवार को बिजली कटौती के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में नौ को नामजद किया गया, जबकि आठ-नौ अज्ञात हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना सदर बाजार के सामने प्रदेश सरकार का पुलता फूंका था, जबकि एसपी ने धरना प्रदर्शन में पुतला फूंकने पर पाबंदी लगा रखी है। इसकी नाफरमानी करना कांग्रेसियों को भारी पड़ गया। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी की तरफ से संजीव कुमार गुप्ता, फुरकान अहमद कुरैशी, राजकुमार वर्मा, संतोष शुक्ला, संजीव मिश्रा, फरमान खां, शमशाद खां, गौतम कंचन और शिवांग गुप्ता के खिलाफ धारा छह के अंर्तगत संयुक्त प्रांत विशेष शक्ति अधिनियम 1932 मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें