फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगौना बुजुर्ग के मजनू से परेशान हैं लड़कियां

Sun, 08 Feb 2015 11:42 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अगौना बुजुर्ग के एक मजनू से लड़कियां काफी परेशान हैं। वह कई बार लड़कियों से छेड़छाड़ कर चुका है। गांव के एक व्यक्ति ने उसके खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि एक युवक राह चलती लड़कियों से मोबाइल नंबर मांगता है। मना करने पर अभद्र व्यवहार करता है। उसके घर पर भी शिकायत की गई, लेकिन युवक अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को उसने एक लड़की से मोबाइल नंबर मांगा। मना करने पर जिद करने लगा। परेशान होकर लड़की ने डंडा लेकर उसे दौड़ा लिया। इस दौरान युवक का मोबाइल रास्ते में गिर गया। पिता के घर आने पर लड़की ने मामले की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। युवक का मोबाइल भी पुलिस को सौंपा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
लोगों का कहना है कि युवक पर अंकुश नहीं लगाया गया तो गांव में माहौल खराब हो सकता है। उधर, पुलिस का कहना है कि गांव अगौना में किसी लड़कियों को परेशान किए जाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें