क्षेत्र के नवादा मोड़ दातागंज मार्ग पर शुक्रवार की सुबह जैतीपुर पुलिस ने पांच प्रतिबंधित मांस तस्करों को चार लग्जरी कारों के साथ पकड़ लिया। कार में 25 क्विंटल मांस भी बरामद हुआ है। पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।
कटरी क्षेत्र में रामगंगा नदी पुल बनने के बाद से पशु तस्करों के लिए बरेली, रामपुर और संभल जाने लिए आसान रास्त मिल गया है। फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होते हुए बदायूं, बरेली और रामपुर जाना आसान हो गया है। मांस तस्कर इस रास्ते का अक्सर प्रयोग करते हैं। खेड़ा बझेड़ा क्षेत्र में नवादा मोड़ से पशु तस्कारों से मुठभेड़ में सुबह करीब आठ बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर ली। कार रोकने का इशारा करने पर तस्करों ने पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करके लखीमपुर खीरी के गोला गोकरणनाथ रजनीश दीक्षित, इसी के गांव नौगवां निवासी दयाराम पासी, मोहल्ला दयाल निवासी रहीस अहमद, राजेंद्रनगर निवासी भूरे खां और क्षेत्र गांव मुंडवारा निवासी मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से करीब 25 कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया की सुबह सूचना मिली थी तभी पुलिस ने नाबादा मोड़ पर अपना जाल बिछा दिया गाडिय़ो को रुकने का इशारा किया तो पुलिस पार्टी पर जान से मरने की नीयत से ऊपर चड़ा दी। जिसमें पुलिस टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए। तस्कर नंबर प्लेट बदलकर लग्जरी गाडिय़ों से मांस तस्करी काम करते थे। इनके खिलाफ 307,273,420,483 और गौवध अधीनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में एसआई राजकुमार नैन सिपाही मोहम्मद अनीस प्रेमचंद रूपेन्द्र सिंह शामिल रहे थे।