फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मी और वकील भी कर रहे बिजली चोरी

Thu, 29 Jan 2015 11:32 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन भले ही बिजली की चोरी रोकने को प्रयासरत हो, सरकारी कर्मचारी और कानून के रखवाले कहे जाने वाले वकील भी बिजली चुराने में पीछे नहीं हैं। इसकी पुष्टि बृहस्पतिवार को डीएम कंपाउंड केसरकारी क्वार्टरों और सिविल लाइंस के मकानों की चेकिंग किए जाने पर हुई। इस दौरान मीटर की रीडिंग में हेराफेरी करके बिजली चोरी में तीन कर्मचारी लिप्त पाए गए, जबकि वकील ने मुफ्त की बिजली जलाने के लिए मीटर बाईपास करा लिया।
विज्ञापन

चेकिंग टीम के साथ रहे एसडीओ इंद्रराज यादव ने बताया कि सिविल लाइंस में रहने वाले मकानों की चेकिंग के दौरान एक वकील के आवास पर दो किलोवाट के कनेक्शन में हेराफेरी पकड़ी गई। छानबीन से पता चला कि वकील ने मीटर से पहले केबिल में कट लगा रखा है। सप्लाई के दौरान कट वाले स्थान से डारेक्ट बिजली लेकर मीटर को बाईपास कर दिया जाता था। टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की तो वकील ने मामला रफादफा करने को तत्काल समन शुल्क (जुर्माना) अदा कर दिया।
एसडीओ के अनुसार डीएम कंपाउंड के तीन क्वार्टरों में मीटरों से छेड़छाड़ का संदेह पैदा होने पर उन्हें सील करा दिया गया। इस बीच, वहां लगाए गए कैंप में उपभोक्ताओं ने 6.50 लाख रुपये के बिल जमा किए और ओटीएस के तहत 22 रजिस्ट्रेशन कराए। इस दौरान 16 कनेक्शनों के लोड बढ़ाए गए और आठ नए कनेक्शन जारी हुए। बकाया रकम जमा नहीं करने पर आठ लोगों के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें