फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में लॉट साहब के जुलूस पर पथराव, तनाव

Sun, 08 Mar 2015 12:30 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर हर साल निकलने वाले लॉट साहब के जुलूसों में शुक्रवार को दो जगह बवाल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंगला सरोदी में हुड़दंगियों के चप्पल फेंकने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। वहीं, थाना आरसी मिशन क्षेत्र में पुत्तूलाल चौराहा के पास एक धार्मिक स्थल पर जूता-चप्पल फेंकने पर बवाल हो गया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में फूलमती मंदिर से निकलने वाले बड़े लॉट साहब का जुलूस शुक्रवार दोपहर करीब सवा बारह बजे खत्म होने वाला था, तभी बंगला सरोदी चौराहा के पास पहुंचे जुलूस मेें शामिल किसी हुड़दंगी ने चप्पल उछाल दी। चप्पल दूसरे पक्ष के लोगों को लगी तो वे भड़क गए। थोड़ी ही देर में दूसरे पक्ष के लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। माहौल को बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं। पुलिस से बचने के लिए हुड़दंगी जुलूस से निकल कर भाग गए, वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी अपने-अपने घरों में घुस गए।
अधिकारियों ने जुलूस खत्म कराने के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया। उधर, थाना आरसी मिशन क्षेत्र में पुत्तूलाल चौराहा के पास छोटे लॉट साहब के जुलूस से किसी ने पास के एक धार्मिक स्थल की ओर जूते-चप्पल फेंक दिए। घटना के बाद मौके पर दूसरे पक्ष के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने जूता-चप्पल फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज होने का आश्वासन मिलने पर भीड़ में शामिल लोगों का गुस्सा शांत हो गया। बाद में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें