फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेची गई जमीन बंधक रखकर ले लिया ऋण

Tue, 28 Apr 2015 11:13 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील के गांव खानपुर हकीमपुर में एक व्यक्ति ने अपनी जमीन का गांव के ही श्यामवीर सिंह से सौदा करने के बाद वही जमीन बैंक में बंधक रखकर उस पर 12 लाख रुपये का ऋण भी ले लिया। जमीन का दाखिल खारिज कराने पर मामला उजागर हुआ तो श्यामवीर के पैरों तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने पत्नी सुषमा के साथ एसडीएम और अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार की है।
विज्ञापन

अफसरों को श्यामवीर ने बताया कि उन्होंने परगना जमौर के गांव बहादुरपुर बिशुनपट्टी गांव के शामिल खाते वाली जमीन ढकिया परवेजपुर गांव के एक व्यक्ति से खरीदी थी। जमीन का बैनामा कराने के बाद दाखिल खारिज कराते वक्त कृषि भूमि को बैंक ऑफ बड़ौदा की अकर्रा रसूलपुर शाखा से पहले लिया गया ऋण अदा करने पर बंधक मुक्त करा लिया गया था। बैंक से जारी अदेय प्रमाण पत्र के आधार पर ही दाखिल खारिज हुआ।
श्यामवीर ने डीएम और एसडीएम के नाम दिए पत्र में कहा है कि खरीदी गई जमीन का दाखिल खारिज होने के बाद विक्रेता ने उसी जमीन को बंधक रखकर बॉब की अकर्रा रसूलपुर शाखा से ऋण स्वीकृत करा लिया। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर विक्रेता और ऋण जारी करने वाली बैंक शाखा के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर इंसाफ दिलाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें