फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल चोरी के मामले में एक और पकड़ा

Tue, 28 Apr 2015 11:11 PM IST
शाहजहांपुर/रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रोजा रेलवे स्टेशन के पास 100 बोरी चावल के साथ दो युवक पकड़े गए थे। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर आरपीएफ ने एक चोर को रोजा में सोमवार शाम पकड़ लिया। आरपीएफ ने चोर को बरेली स्थित मजिस्ट्रेट के सामने मंगलवार को पेश किया।
विज्ञापन

रोजा में 100 बोरी चावल बरामदगी के मामले में दो युवकों को मौके पर पकड़ लिया गया था, जबकि अन्य चार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इन लोगों की तलाश में आरपीएफ लगी हुई है। इस मामले में एक अन्य युवक के संलिप्त होने की बात आरपीएफ की जानकारी में सोमवार को आई। मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक शाम करीब पांच बजे आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह, एसआई अमित कुमार और आरपीएफ के क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के इंस्पेक्टर सीपी सिंह ने पुलिस टीम के साथ जाकर विनीत सक्सेना पुत्र हरीचंद को पकड़ लिया। विनीत रोजा की आदर्शनगर कालोनी का निवासी है, उसे घर के पास से ही गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कार्रवाई करने के बाद आरपीएफ ने उसे बरेली में रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें