फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी की हत्या

Sun, 14 Jun 2015 09:11 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव ढका निवासी मुनीश यादव की 22 वर्षीय पत्नी मालती की शनिवार रात मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा जांच के लिए रख लिया गया है।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के गांव पल्हरही निवासी जयपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मालती की शादी दो साल पहले बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव कुडरा निवासी राजपाल के बेटे मुनीश से की थी। शादी के बाद मुनीश मालती को लेकर अपनी ननिहाल ढका में रहने लगा। आरोप है कि शादी के बाद से ही मुनीश दहेज में पचास हजार रुपये और बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर मालती को प्रताड़ित करने लगा। शनिवार की रात मुनीश ने मालती की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी की मौत की सूचना उन्हें ग्रामीणों ने दी। पुलिस ने मामले में मुनीश और उसके पिता राजपाल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में मुनीश ने बताया कि मालती ने उससे नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मालती के चेहरे और हाथ पर खरोंच के निशान मिले हैं, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें