फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार पुलिस ने पकड़ा प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक

Thu, 19 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी से प्रतिबंधित पशु भरकर जा रहे ट्रक को सुबह साढ़े पांच बजे पूरनपुर मार्ग पर गांव मुरादपुर के पास पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक चालक और हेल्पर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने पशुओं को गांव के लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे सूचना दी कि गोला की ओर से प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक आ रहा है। इस पर एसओ ने टीम के साथ आनन फानन में तिकुनियां चौराहे पर घेराबंदी कर दी। पुलिस को खड़ा देख चालक ने पूरनपुर रोड पर ट्रक को भगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने ट्रक का पीछा करना शुरु कर दिया। इस दौरान गांव मुरादपुर में चौराहे के पास ट्रक खराब होने पर चालक और हेल्पर ट्रक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक में देखा तो 25 प्रतिबंधित पशु बंधे हुए पडे़ थे। इसके बाद गांव मुरादपुर के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। गांव के लोगों की मदद से पुलिस ने पशुओं को ट्रक से उतरवाया। इसमें एक पशु मृत पाया गया। पुलिस ने पशुओं को गांव के लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया और ट्रक को थाने ले आई। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि ट्रक को सीज करके अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


खेत में बंधे मिले दो प्रतिंबधित पशु 
खुटार। क्षेत्र के गांव नरौठा देवीदास में बृहस्पतिवार की सुबह गांव के लोग टहलने के लिए निकले तो दो प्रतिबंधित पशु रोड के किनारे पेड़ से बंधे हुए मिले। लोगों ने पशुओं के पास जाकर देखा तो दो चाकू, एक पल्ली, तीन बोरी पड़ी मिली। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद सामान को कब्जे में लेने के बाद पशुओं को गांव के लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया। 

प्रतिबंधित पशुओं से भरा टैंकर पकड़ा
कलान। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित पशुआें से भरा टैंकर पकड़ लिए, जिसमे 17 पशु जीवित और तीन मृतक पाए गए। इस दौरान चालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष अमर सिंह को सूचना मिली की एक टैंकर में प्रतिबंधित पशु जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने पीछा किया और गंगोरा भट्टा के पास चालक टैंकर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने देखा कि टैंकर में प्रतिबंधित पशु भरे हैं। पुलिस ने टैंकर से पशु जीवित पाए जिन्हें ग्रामीणों के हवाले कर दिया। मरीं तीनों पशुओं को जेसीबी से गड्ढा कराकर दबा दिया गया। पुलिस ने  टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें