माधवराव सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेेल तीसरे दिन भी जारी रहे। शनिवार को बालिका खो-खो में ग्रीन हाउस विजेता और ब्लू हाउस उपविजेता, बालिका वॉलीबाल में ब्लू हाउस विजेता और ग्रीन हाउस उप विजेता बना।
सैक रेस में कनिष्का, मांडवी, शिवा, मुग्धा, सुहानी, अदिति, आस्था विजेता रहीं। वहीं, लंबी कूद में हर्षित, संजय, सतनाम, सोबेंद्र, दिव्यांशु, प्रिंस, अदिति, शुभदर्शिका, नवनीत कौर, सृजेता, रोशनी, अनपायनी ने बाजी मारी। हिट एंड ऐम में सुखमन, सची, ऋषभ, रीता, रुद्रांश, मनु, दीपक, यशी, अभय, इफला, विशाल, शोभित, दिव्यांशी विजयी हुए। इसके अलावा फ्रॉग रेस में हिमांशु, अंशिका, मयंक, रीता, आर्यन, मनु, अरसलान, भाव्या, अंश, इफला, शोभित, दिव्यांशी विजेता घोषित किए गए।
आयोजन में खेल शिक्षक प्रियंका मिश्रा, इस्लाम, विनीत, अखिलेश, फरीद, जावेद, कुमकुम, शबनूर, प्रीति, रेनू, एकता आदि का योगदान रहा। प्रधानाचार्य मीरा भाटिया और उप प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव की देखरेख में चले आयोजन में स्कूल के कानूनी सलाहकार नील जौहरी ने खेलों के समापन की घोषणा की।