फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरवाली के चक्कर में पत्नी का पैर तोड़ा

Wed, 25 Mar 2015 10:47 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बाहर वाली के चक्कर में अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा। इससे उसके एक पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित युवती का आरोप है कि ससुराल वाले उससे दहेज में 10 लाख रुपये की भी मांग कर रहे हैं। इसके लिए उसे तमाम तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। यहां तक कि ससुर भी उससे अमर्यादित व्यवहार करने लगे हैं। इस बाबत एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शहर के फैक्ट्री इस्टेट निवासी ललित मोहन शर्मा की पुत्री मनु शर्मा ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि उसकी शादी दो मार्च, 2014 को बरेली के ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी प्रभुदयाल शर्मा के बेटे ललित मोहन शर्मा से हुई थी। ललित, बंगलुरू की किसी प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मनु का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों वाद ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे और दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि इस बीच ससुर का व्यवहार भी मनु के प्रति खराब हो गया। वह भी उससे अमर्यादित आचरण करने लगे।
बकौल मनु, एक दिन वह अपने पति की डायरी देख रही थी तो उसमें किसी लड़की के विषय में आपत्तिजनक बातें लिखी मिलीं। उसके नाम से स्त्रीरोग विशेषज्ञ के कुछ पर्चे भी मिले। उसने अपने पति को इस लड़की से मोबाइल पर घंटों बातें करते भी सुना। इस सबके बावजूद मनु अपने पिता के साथ 10 फरवरी, 2015 को पति के पास बंगलुरू चली गई। पिता के लौटने के बाद 15 मार्च को पति ने मनु को बुरी तरह पीटा। इस पिटाई में उसके पैर की हड्डी टूट गई। इसकी उसने बंगलुरू के थाने में शिकायत भी की, लेकिन वहां एनसीआर ही दर्ज हुई। मनु का कहना है कि वह किसी तरह जान बचाकर 16 मार्च को फ्लाइट से दिल्ली पहुंची और फिर ट्रेन से 17 मार्च को अपने घर शाहजहांपुर। इसी दिन उसने जिला अस्पताल में अपना मेडिकल कराया। इसमें दाहिने पैर की हड्डी टूटी पाई गई।
विज्ञापन



मैं अब तक यह नहीं समझ पा रहा हूं कि मेरी पत्नी यह सब क्यों कर रही है। उनके साथ कभी कोई मारपीट नहीं की। हां, 15 मार्च की रात उनसे किसी बात को लेकर हॉटटॉक जरूर हुई थी। इसकी उन्होंने एनसीआर दर्ज करा दी। उनके सारे आरोप झूठे हैं।
-ललित मोहन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पति।

मनु शादी के बाद बमुश्किल 20 दिन ही उनके साथ बरेली रही है। इसके बाद वह ललित के साथ बंगलुरू चली गई। शादी के इस एक साल में वह चार-पांच महीने ही बरेली में रही है। मैंने कभी कोई अमर्यादित बात नहीं की। बेटे ने भी कभी उसे नहीं मारा-पीटा।
-प्रभुदयाल शर्मा, ससुर

ननद ने भाभी का कान चबा डाला
तिलहर। मामूली विवाद में हुए झगड़े के बाद एक महिला ने अपनी सगी भाभी का कान दांतों से चबा डाला। घायलावस्था में कोतवाली में पति के साथ पहुंचकर महिला ने कोतवाल से न्याय की गुहार की है।
ग्राम खिरिया उदैत निवासी पूरन सिंह ने पुलिस को तहरीर तहरीर देकर बताया कि घर में कुत्ता घुस जाने को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी सलहज ज्योति व साले राम वीरेश ने दोनों पर हमला कर दिया। इस बीच ज्योति ने कपड़े धो रही पत्नी राजरानी का कान दांतों से चबा डाला। जिससे कान कटकर गिर पड़ा। पीड़ित ने कटे हुए कान के साथ कोतवाली पहुंचकर साले व सलहज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 323, 504, 325 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें