फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने नगदी समेत लाखों का सामान लूटा

Wed, 13 Jan 2016 12:11 AM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी के एक मकान में धावा बोलकर दंपति को बंधक बनाकर दो लाख 36 हजार की नगदी, जेवर, कपड़ा सहित आठ लाख रुपये की एक घंटे तक लूटपाट की। रात में ही पहुंची पुलिस हवा में हाथ-पैर मार कर बैरंग लौट आई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी राजवीर सिंह होमगार्ड हैं। सोमवार रात वह परिवार खाना खाकर परिवार के साथ बैठक में सो गए। राजवीर की पुत्री और पुत्र बरामदे में सोए हुए थे और बड़ा पुत्र कमरे में सो रहा था। मकान के उत्तर की ओर दूसरे दरवाजे की नीची दीवार के सहारे बदमाश मकान के अंदर आ गए। बदमाश आंगन को पार कर बरामदे में पहुंचे थे। खटपट की आवाज से प्रभांती की आंख खुल गईं और बोली कौन है? तपाक से एक बदमाश आया और उसके सीने पर तमंचा रख कर कहा चुप रह वरना गोली मार दूंगा। भय से प्रभांती सहम गयी। कमरे की कुंडी खुलने की आवाज से राजवीर के पुत्र राजकमल की आंख खुल गई। राजकमल कुछ कहता उसके सीने पर भी दूसरे बदमाश ने तमंचा रख कर चुप कर दिया। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी से राजकमल की पत्नी के चार हजार रुपये नकद, एक जंजीर, एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक जोड़ी पायल, बच्चे के खड़ुआ करधनी की लूटपाट की। इसके बाद बदमाश दूसरे कमरे में गए और निगोही में प्लाट क्रय किये जाने के लिए बक्से में रखे दो लाख तीस हजार रुपये, राजवीर की पत्नी राधिका की एक जंजीर, दो अंगूठी, मांगबेदा, एक हार, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी जेबरी ,बिछुआ, दो मोहरें, 15 सिक्का चांदी, मायके में आई पुत्री नेहा के दो हजार रुपये, तीन अंगूठी, एक जोड़ झुमकी, मंगलसूत्र एक जोड़ी पायल, बर्तन, कीमती साड़ियों सहित आठ लाख रुपये की लूटपाट की और मकान के बाहर बदमाशों ने कई फायर किए। जाग जाने पर ग्रामीणों ने भी कई फायर किये। घने कोहरे का लाभ लेकर बदमाश चले गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बदमाशों को पकड़ने की नाकाम कोशिश की। तहरीर दी गयी है।
विज्ञापन

तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और इस घटना का शीघ्र खुलासा होगा।
सुनील कुमार, कार्यवाहक थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें